Monday, 2 November 2026 | पूर्वांचल संस्करण • कुशीनगर केंद्रबिंदु
🔴 24x7 लाइव न्यूज़ डेस्क
• कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, गोपालगंज
हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म • निष्पक्ष • प्रामाणिक • सबसे पहले

महाराजगंज: मछली पकड़ने गया युवक नहर में लापता, मगरमच्छ के हमले की आशंका

🎙️ खबर सुनें (AI वॉइस रीडर)

घटना का पूरा विवरण

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र स्थित नारायणी नदी के ग्राम बहुआर के पास टेलफाल नहर में सोमवार को एक 36 वर्षीय युवक के लापता होने से हड़कंप मच गया। लापता युवक की पहचान ग्राम गेड़हवा निवासी छांगुर के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब छांगुर अपने भाई छन्नू, सोमारी, बुद्धू और नाटे के साथ नाव से मछली पकड़ने के लिए नहर के पास गए थे।

प्रत्यक्षदर्शी परिजनों और साथियों का आरोप है कि जैसे ही छांगुर पानी में उतरे, वहां घात लगाए बैठे एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। साथियों का दावा है कि मगरमच्छ युवक को खींचकर गहरे पानी में ले गया। घटना के बाद शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी गई।

पुलिस और बचाव दलों की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ (NDRF) और एसएसबी (SSB) की टीमें मौके पर पहुंचीं और लापता युवक की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू टीमें नहर के गहरे पानी में मोटरबोट और अन्य उपकरणों की मदद से युवक को खोजने का प्रयास कर रही हैं। घटनास्थल पर लापता छांगुर की पत्नी माया देवी और अन्य परिजन मौजूद हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया

मामले पर जानकारी देते हुए निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि विभाग की टीम सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि लापता व्यक्ति की तलाश जारी है और युवक के मिलने के बाद ही घटना की परिस्थितियों और वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसे मगरमच्छ ने खींचा है या कोई अन्य हादसा हुआ है।

वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि पुलिस टीम एनडीआरएफ और एसएसबी के साथ मिलकर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि नहर के पास सावधानी बरतें और प्रशासन के बचाव कार्यों में सहयोग करें। अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है, सर्च ऑपरेशन जारी है।

(संवाददाता)

संवाददाता के संपादक

संबंधित और अन्य महत्वपूर्ण खबरें

✍️ अपनी राय दें (Leave a Comment)

आपका ईमेल पता सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।