Friday, 18 September 2026 | पूर्वांचल संस्करण • कुशीनगर केंद्रबिंदु
🔴 24x7 लाइव न्यूज़ डेस्क
• कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, गोपालगंज
हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म निष्पक्ष • प्रामाणिक • सबसे पहले

कुशीनगर: बांसी नदी में मछली पकड़ते समय डूबा युवक, मौत से परिवार में कोहराम

🎙️ खबर सुनें (AI वॉइस रीडर)

घटना का विवरण

कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसगांव बैरिया गांव के पास बांसी नदी में बुधवार को मछली पकड़ने गए 38 वर्षीय सुखल की डूबने से मौत हो गई। दोपहर करीब 12 बजे नदी में जाल फेंकते समय युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया।

पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई

मृतक के भाई छट्ठू ने शोर मचाकर उसे बचाने का प्रयास किया और नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक सुखल मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस दुखद घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को नदी के गहरे पानी से सावधान रहने की सलाह दी है।

(संवाददाता)

पूर्वांचल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर।

संबंधित और अन्य महत्वपूर्ण खबरें

✍️ अपनी राय दें (Leave a Comment)

आपका ईमेल पता सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।