Thursday, 17 September 2026 | पूर्वांचल संस्करण • कुशीनगर केंद्रबिंदु
🔴 24x7 लाइव न्यूज़ डेस्क
• कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, गोपालगंज
हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म निष्पक्ष • प्रामाणिक • सबसे पहले

पडरौना डोल मेला: प्रशासन ने कसी कमर, शांति और सुरक्षा के लिए बनी ठोस रणनीति

🎙️ खबर सुनें (AI वॉइस रीडर)

पडरौना डोल मेले की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक

कुशीनगर जिले के पडरौना नगर में आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकलने वाले डोल मेले को लेकर प्रशासन ने पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। सोमवार को कोतवाली पडरौना परिसर में एसडीएम सदर राजीव निगम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मेले के दौरान शांति व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, और बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को समय रहते सुनिश्चित करना था।

प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए कड़े निर्देश

बैठक के दौरान एसडीएम सदर राजीव निगम ने आयोजकों और नगर के गणमान्य नागरिकों से अपील की कि वे त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परंपराओं का निर्वहन करते समय प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य है। वहीं, सीओ सदर राकेश प्रताप सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीजे की ऊंचाई तय मानकों के भीतर ही होनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या बिजली के तारों से जुड़ी अप्रिय घटना न हो।

सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान

कोतवाली पडरौना के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूर्णतः तत्पर है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आयोजकों की ओर से मेला क्षेत्र में साफ-सफाई और बिजली के ढीले तारों को दुरुस्त करने की मांग रखी गई, जिस पर अधिकारियों ने विद्युत विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बैठक में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों और डोल आयोजकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौकी प्रभारी सुभाष चौक अमित सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजीव सिंह सहित उप निरीक्षक मिथिलेश प्रजापति मौजूद रहे। इसके अलावा अभयानंद कुशवाहा, मुरारीलाल श्रीवास्तव और मोनू सिंह जैसे प्रमुख नागरिक भी बैठक में उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेले के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(संवाददाता)

पूर्वांचल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर।

संबंधित और अन्य महत्वपूर्ण खबरें

✍️ अपनी राय दें (Leave a Comment)

आपका ईमेल पता सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।