Thursday, 17 September 2026 | पूर्वांचल संस्करण • कुशीनगर केंद्रबिंदु
🔴 24x7 लाइव न्यूज़ डेस्क
• कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, गोपालगंज
हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म निष्पक्ष • प्रामाणिक • सबसे पहले

महराजगंज: शतरंज में अजीत वर्मा ने जीता गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन

🎙️ खबर सुनें (AI वॉइस रीडर)

मंडलीय प्रतियोगिता में हासिल की जीत

महराजगंज स्थित जीएसवीएस इंटर कॉलेज के छात्र अजीत वर्मा ने अंडर-19 मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर जनपद का मान बढ़ाया है। बृहस्पतिवार को गोरखपुर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में अजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

राज्य स्तरीय स्पर्धा में करेंगे प्रतिनिधित्व

माध्यमिक शिक्षा के क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, अजीत वर्मा ने प्रतियोगिता में अजय रहकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। अब अजीत राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) प्रदीप कुमार शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

(संवाददाता)

पूर्वांचल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर।

संबंधित और अन्य महत्वपूर्ण खबरें

✍️ अपनी राय दें (Leave a Comment)

आपका ईमेल पता सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।