Saturday, 31 October 2026 | पूर्वांचल संस्करण • कुशीनगर केंद्रबिंदु
🔴 24x7 लाइव न्यूज़ डेस्क
• कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, गोपालगंज
हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म • निष्पक्ष • प्रामाणिक • सबसे पहले

कुशीनगर: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते जिला पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ दबोचा

🎙️ खबर सुनें (AI वॉइस रीडर)

पडरौना स्थित विकास भवन में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गोरखपुर की सतर्कता अधिष्ठान टीम ने बिछाए गए जाल के तहत की।

बताया जा रहा है कि मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत सरकारी सहायता दिलाने के नाम पर अधिकारी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार गुप्ता ने गोरखपुर विजिलेंस से इसकी शिकायत की थी। शिकायत की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद ट्रैप टीम गठित की गई।

निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने विकास भवन स्थित कार्यालय में कार्रवाई की और शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये लेते समय अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विकास भवन में हड़कंप मच गया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। कुशीनगर में विजिलेंस की इस बड़ी कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

(संवाददाता)

संवाददाता के संपादक

संबंधित और अन्य महत्वपूर्ण खबरें

✍️ अपनी राय दें (Leave a Comment)

आपका ईमेल पता सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।