Thursday, 17 September 2026 | पूर्वांचल संस्करण • कुशीनगर केंद्रबिंदु
🔴 24x7 लाइव न्यूज़ डेस्क
• कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, गोपालगंज
हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म निष्पक्ष • प्रामाणिक • सबसे पहले

महाराजगंज जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, मौसमी बीमारियों का असर

🎙️ खबर सुनें (AI वॉइस रीडर)

जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

महाराजगंज जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। अस्पताल परिसर में सुबह से ही पंजीकरण काउंटर से लेकर दवा वितरण काउंटर तक मरीजों और उनके परिजनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मौसमी बदलाव के बीच ओपीडी (OPD) में आने वाले मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है।

बीमारियों का प्रकोप

अस्पताल के फिजिशियन डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीजों में बुखार, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है, जिसके चलते जिला अस्पताल में दबाव बढ़ा है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों को उचित इलाज और समय पर दवाइयां उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव

जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी दबाव महसूस किया जा रहा है। कतार में खड़े मरीजों और उनके परिजनों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और मरीजों को त्वरित सुविधा देने के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने की मांग भी उठ रही है। चिकित्सकों ने मरीजों को साफ पानी पीने और खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी है ताकि मौसमी बीमारियों से बचा जा सके।

(संवाददाता)

पूर्वांचल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर।

संबंधित और अन्य महत्वपूर्ण खबरें

✍️ अपनी राय दें (Leave a Comment)

आपका ईमेल पता सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।